Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानी को लेकर नूरपुर के लोगो को भारी परेशानी

August 29, 2023

पानी को लेकर नूरपुर के लोगो को भारी परेशानी

नूरपुर (पंकज कौशल): नूरपुर शहर में पिछले कुछ समय से नूरपुर में पानी की किल्लत को लेकर समस्या को लेकर लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे नूरपुर शहर के लोगो में जल शक्ति विभाग के प्रति बहुत रोष व्याप्त है। शहर के कई वार्डो में पिछले तीन चार दिन से पानी की सप्लाई नियमित न होने से कारण लोगों को आस पास की बाबडियो तथा कुओं से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। लोगो का कहना है कि बरसात के मौसम में ही विभाग पानी उपलब्ध नही करवा पा रहा जोकि समझ से परे है। वार्ड न 4 के वार्ड पार्षद गौरव महाजन ने कहा कि वार्ड में पिछले कई समय से पानी की किल्लत है। उन्होंने कहा कि विभाग कंजूसी से लोगों को पानी उपलब्ध करवा रहा है जबकि गर्मियों में पानी की ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई आधा घण्टा भी नहीं पहुंच पाती और कई बार इससे भी कम। उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से वार्ड में विभाग द्वारा पानी नहीं उपलब्ध करवाया गया। जिसके कारण लोग परेशान हो चुके है। उन्होंने सम्बंधित विभाग को चेताते हुए कहा कि यदि वार्ड में सप्लाई मंगलवार से नियमित और पूरी नहीं दी गयी तो लोग उग्र रूप धारण कर विभाग के खिलाफ सड़कों पर भी उतरने से गुरेज नहीं करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की होगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें