Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

केन्द्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मिली अभी तक राहत ऊंट के मुंह में जीरे के समान : विधायक कुलदीप राठोर

August 29, 2023

केन्द्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मिली अभी तक राहत ऊंट के मुंह में जीरे के समान : विधायक कुलदीप राठोर

मीनाक्षी (रामपुर बुशहर): हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी आपदा आई है , ऐसे में कई लोग बेघर हुए हैं ! कई लोगों की भूमि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है ! वहीं सरकार को भी ऐसे में भारी नुकसान हुआ है ,लेकिन जो सहयोग ऐसे में केंद्र सरकार से मिलना चाहिए था वह ना के बराबर मिला है! यह बात हिमाचल प्रदेश ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठोर ने कहीं है! उन्होंने बताया कि जो अभी तक सहयोग केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मिला है वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है ! उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को आपदा घोषित प्रदेश केंद्र को करना चाहिए! वहीं उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जहां भी सड़कें बंद पड़ी है, उन्हें बहाल किया जाए ! ताकि बागवानों का सेब समय पर मंदिरों में पहुंच सके ! इसके साथ ही मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने वाला है, जो भी प्रदेश में समस्याएं हैं उनको मानसून सत्र में उठाने का प्रयास किया जाएगा और प्रभावित परिवारों के लिए योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा!

वह इस दौरान उन्होंने बताया कि रामपुर के साथ लगते क्षेत्र खेखर में किसानों और महिलाओं के लिए कौशल उन्नयन केन्द एवं गौ सदन का निर्माण किया जाएगा! जिसका उन्होंने आज विधिवत रूप से आज शिलान्यास किया! उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके निर्माण कार्य पर बात की जाएगी! उन्होंने बताया कि पहले एक सो गाय को रखने का प्रावधान किया जाएगा! जिसके लिए विधायक नीधि से 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई!

वहीं विधायक ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक लोग सहयोग करें ताकि यहां पर बेहतरीन वह आदर्श गौशाला का निर्माण हो सके! उन्होंने बताया कि आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य कई मार्गों पर बेसरा पशु घूमते रहते हैं जिसे काफी परेशानियां पेश आती है, ऐसे में यदि इन पशुओं को सहारा दिया जाए तो दुर्घटनाओं इत्यादि से राहत मिल सकती है! उसके लिए बेहतर व्यवस्था करना बेहद जरूरी है! वहीं इस दौरान गौशाला बनाने वाले स्थान पर पौधारोपण भी किया गया! जिससे आने वाले समय में लाभ मिलेगा!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें