Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेवा व्यापार मेला ब्रिटेन-चीन दीर्घकालिक सहयोग का अवसर प्रदान करता है: चीन में ब्रिटिश व्यापार दूत

August 30, 2023

सेवा व्यापार मेला ब्रिटेन-चीन दीर्घकालिक सहयोग का अवसर प्रदान करता है: चीन में ब्रिटिश व्यापार दूत

 

चीन में ब्रिटिश व्यापार दूत टॉम ड्यूक ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक लिखित इन्टरव्यू में कहा कि इधर के सालों में ब्रिटेन और चीन के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहा है। चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला (सीआईएफ़टीआईएस) दीर्घकालिक ब्रिटेन-चीन सहयोग को और मजबूत और गहरा करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है।

2023 सेवा व्यापार मेला 2 से 6 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित होगा। टॉम ड्यूक ने कहा कि सीआईएफ़टीआईएस एक बड़े पैमाने पर व्यापक सेवा व्यापार मेला है और नवीन विचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। चीन के भविष्य के आर्थिक प्रदर्शन के लिए सेवा उद्योग तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है और वह इस वर्ष के आयोजन और इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में व्यापार और निवेश को और बढ़ावा देने के लिए प्रदान किए जाने वाले मंच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

टॉम ड्यूक ने कहा कि 2023 सीआईएफ़टीआईएस में अतिथि देश के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाना ब्रिटेन के लिए एक बड़े सम्मान की बात है। उन्हें आशा है कि इस महत्वपूर्ण प्रदर्शनी मंच का उपयोग रचनात्मक उद्योगों, खेल, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, चिकित्सा, वित्तीय सेवा आदि सेवा क्षेत्रों में ब्रिटेन की जीवन शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह से किया जा सकता है।

टॉम ड्यूक के अनुसार, ब्रिटेन चीन के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में से एक है, और सेवा व्यापार मेला ब्रिटेन के फायदों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सेवा व्यापार मेले के दौरान, ब्रिटिश कंपनियां चीनी भागीदारों के साथ नीतिगत बातचीत करेंगी और व्यावसायिक परिणाम प्राप्त करेंगी। ब्रिटिश डेटा से पता चलता है कि चीन को सेवाओं का निर्यात ब्रिटेन के सभी निर्यातों का लगभग 26 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें