Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करी में शामिल Lahore का DSP गिरफ्तार, 10kg हेरोइन बरामद

August 31, 2023

नशा तस्करी में शामिल Lahore का DSP गिरफ्तार, 10kg हेरोइन बरामद

लाहौर: एंटी-नारकोटिक्स फोर्स ने ड्रोन के जरिए सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी को लेकर लाहौर के डीएसपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पंजाब के लाहौर में ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

गिरफ्तार डीएसपी का नाम मजहर इकबाल बताया जा रहा है। मामले में सब इंस्पेक्टर महमूद, एएसआई काशिफ और हेड कांस्टेबल शकील समेत चार पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है। सभी के खिलाफ धारा 9सी और गंभीर अपराध से संबंधित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार, एक ड्रोन सहित 10 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें