Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कर महिलाओं को दी राहत: मनीषा सूद

September 1, 2023

मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कर महिलाओं को दी राहत: मनीषा सूद

केंद्र सरकार के द्वारा देश भर में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर रसोई गैस की कीमतों में कटौती कर उन्हें नया उपहार दिया गया है। जिस देश भर के करोड़ों महिलाओं को इसका फायदा मिला है। वही अब हिमाचल की कांग्रेस सरकार को भी महिलाओं को 1500 रुपए जल्द दिए जाने चाहिए। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा सूद ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत जो महिलाएं गैस सिलेंडर भर रही थी। उन्हें भी अब ₹400 कम सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे। वही मोदी सरकार ने इस वर्ष में 75 लाख उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर गरीब महिलाओं को देने का जो फैसला लिया है वह भी सराहनीय है। मनीषा सूद ने कहा कि  केंद्र सरकार के द्वारा जो उज्ज्वला योजना भी शुरू की गई थी। जिसके तहत  हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 36 हजार निशुल्क घरेलू कनेक्शन प्रदान किए गए। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के माध्यम से भी 3 लाख 23 हजार महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर प्रदान किए गए थे।  ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी अब 200 रुपए की कटौती की गई है और जिन महिलाओं के पास उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर है। उन्हें अब सिलेंडर भरने के लिए 400 रुपए कम अदा करने होंगे। वही गैस सिलेंडर की नई कीमत 30 अगस्त से लागू हो गई है। मनीषा सूद ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत देश में अब तक 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा कनेक्शन बांटे गए हैं। केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष में कुल 6100 करोड रुपए खर्च किए गए हैं और यह सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है। वहीं उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सभी महिलाओं को 1500 देने की बात कही थी। लेकिन वह आज तक महिलाओं को नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में उन्होंने चुनाव के दौरान सिर्फ सता लाभ के लिए महिलाओं को अपने प्रयोग में लाया। ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें इस बात का खामियाजा भी भुगतना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें