Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर की बैठक विश्राम गृह नूरपुर में हुई संपन्न

September 1, 2023

गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर की बैठक विश्राम गृह नूरपुर में हुई संपन्न

नूरपुर (पंकज कौशल): गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर की बैठक अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह नूरपुर में संपन्न हुई! जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुछ आपदा प्रभावित परिवारों ने भी हिस्सा लिया तथा अपनी समस्याओं बारे यूनियन को अवगत करवाया! यूनियन ने सरकार व प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया कि जनजातीय वर्ग गद्दी जो नूरपुर मंडल में जमीन खरीद कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं तथा इस वर्ग के पास अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं है! कुछ स्थानों जैसे पंचायत लदोडी,मिंझग्रा,पुंदर, जौटा इत्यादि स्थानों पर गत दिनों हुई भारी बरसात के कारण इस वर्ग के मकान ब जमीनों का भारी नुकसान हुआ है! उनकी जगह रहने योग्य नहीं रही है! इस संबंध में यूनियन ने सर्व सहमति से प्रस्ताव पास कर सरकार व प्रशासन से निवेदन किया गया की सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इन प्रभावित परिवारों को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित स्थान पर सरकारी भूमि देने का प्रबंध किया जाए, ताकि प्रभावित परिवार अपने मकान बनाकर वहां खेती-बड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें! इस बैठक में महासचिव त्रिलोक समयाल, कानूनी सलाहकार जगदीश चौहान,मदन भरमोरी, वीर सिंह, योगराज, पप्पू कुमार, परसराम, जुल्मो देवी, पिंकी देवी, तृप्ता देवी, स्वरूप कुमार, देवराज, शरण सिंह इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें