Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय बल्लेबाजों व पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी का मुकाबला आज

September 2, 2023

भारतीय बल्लेबाजों व पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी का मुकाबला आज

पालेकल: भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार को एशिया कप में आमने-सामने होंगी तो यह विश्व कप के ड्रैस रिहर्सल की तरह रहेगा जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का सामना हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान के धुरंधर तेज आक्रमण से होगा। एशिया कप 50 ओवरों के प्रारूप में हो रहा है जो अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप में भाग ले रही टीमों की तैयारी के लिए अहम होगा। वहीं आयोजकों और क्रिकेटप्रेमियों के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सब मुकाबलों से बढ़कर रहता आया है। भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को आज भी पिछले साल टी-20 विश्व कप में मेलबर्न में रऊफ की गेंद पर कोहली का शानदार शॉट याद होगा। वहीं पाकिस्तानी प्रशंसक भी भूले नहीं होंगे जब शाहीन की तेज रμतार गेंदों का सामना करने में नाकाम रहे रोहित पगबाधा आऊट हो गए थे। इस तरह के प्रदर्शन ही खिलाड़ियों को लीजैंड बनाते हैं और एशिया कप में दोनों टीमों के सितारों के पास अपने अपने देश में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने का एक और मौका होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें