Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में चीन और बेनिन के राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता

September 2, 2023

पेइचिंग में चीन और बेनिन के राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 सितंबर को पेइचिंग स्थित जन बृहद भवन में चीन की राजकीय यात्रा पर आए बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन के साथ वार्ता की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने चीन और बेनिन के बीत रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने की घोषणा की।

वार्ता में शी चिनफिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन-बेनिन संबंधों में विकास का अच्छा रुझान बना हुआ है। दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से संबंधित मुद्दों पर एक-दूसरे को समझते हैं और आपसी समर्थन करते हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती तेजी से लोकप्रिय हुई है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीन चीन-बेनिन संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है, और सभी स्तरों पर आदान-प्रदान को घनिष्ठ करने, विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को गहरा करने और चीन-बेनिन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए बेनिन के साथ काम करना चाहता है।

साथ ही, चीन स्वतंत्र रूप से एक विकास पथ की खोज में बेनिन का समर्थन करता है जो उसकी अपनी वास्तविकता के अनुरूप है, और बेनिन के साथ मिलकर शासन और प्रशासन में अनुभव के आदान-प्रदान को मजबूत करने, सुधार और विकास में अनुभव साझा करने, एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करने और सामान्य विकास व कायाकल्प हासिल करने को तैयार है।

वहीं, टैलोन ने कहा कि देश पर शासन करने में चीन के अनुभव से बेनिन को बहुत फायदा हुआ है और वह चीन के साथ वास्तविक रणनीतिक साझेदारी बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को गहरा करने और चीन की भांति राष्ट्रीय विकास और समृद्धि हासिल करने का इच्छुक है।

उन्होंने यह भी कहा कि बेनिन दृढ़ता से एक-चीन नीति का पालन करता है, राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल का समर्थन करता है, “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के लिए चीन के साथ निकटता से संवाद और समन्वय करना चाहता है, ताकि मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

वार्ता के बाद, दोनों देशों के राष्ट्रपति “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण, हरित विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कृषि, खाद्य, स्वास्थ्य देखभाल आदि क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने वाले दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए जाने के साझी बने।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें