Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उज्बेकिस्तान और चीन अपने सहयोग और आदान-प्रदान का विस्तार करेंगे: उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति

September 2, 2023

उज्बेकिस्तान और चीन अपने सहयोग और आदान-प्रदान का विस्तार करेंगे: उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति

 

हाल ही में, उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने चीन के साथ द्विपक्षीय आदान-प्रदान के विस्तार और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने की आशा व्यक्त की। 30 अगस्त को जब राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने उज्बेकिस्तान में नए चीनी राजदूत य्वी चुन का परिचय पत्र प्राप्त किया, तब उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान और चीन अपने नेताओं के बीच गहरी दोस्ती के कारण एक नए युग में प्रवेश कर चुके हैं।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए एक ठोस नींव रखी गई है। उन्हें उम्मीद है कि दोनों देश सभी स्तरों पर अपने आदान-प्रदान का विस्तार करेंगे और अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अर्थशास्त्र, व्यापार, निवेश, हरित अर्थव्यवस्था, आधुनिक कृषि, गरीबी उन्मूलन आदि क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।

वहीं, चीनी राजदूत य्वी चुन ने कहा कि चीन-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में उच्च स्तर का संचालन बनाए रखा है। उज़्बेकिस्तान के साथ मिलकर, चीन राजनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत करने, “बेल्ट एंड रोड” और “न्यू उज़्बेकिस्तान” रणनीतियों के संयुक्त निर्माण में तालमेल को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय सहयोग को नए स्तर पर ले जाने के लिए काम करेगा।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें