Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशिया कपः शतक से चूके ईशान किशन, भारत का स्कोर 233/5

September 2, 2023

एशिया कपः शतक से चूके ईशान किशन, भारत का स्कोर 233/5

नई दिल्लीः एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुना है। इस महामुकाबले में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नेपाल को हरा चुकी है, जबकि यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला है। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में 4 साल के बाद आमने-सामने हो रही हैं। इनकी आखिरी भिड़ंत 2019 वर्ल्ड कप में हुई थी।

भारतीय टीम ने स्कोर पहुंचाया 100 के पार
ईशान किशन और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने ने 21 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को 15 ओवर में बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल 10 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए हैं। शुभमन गिल 32 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं भारतीय टीम ने 15 ओवर में चार विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें