Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यटकों को लुभाने के लिए ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ लाएगा मॉस्को

September 3, 2023

पर्यटकों को लुभाने के लिए ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ लाएगा मॉस्को

मॉस्को: मॉस्को शहर की पर्यटन समिति दुनियाभर के पर्यटकों को आर्किषत करने के लिए कई कदम उठा रही है। रूस सरकार भुगतान संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए एक वचरुअल ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ लाने की भी योजना बना रही है, जिससे विभिन्न सेवाओं के लिए नकदी-रहित भुगतान किया जा सकेगा। कोविड-19 महामारी के दौरान मॉस्को आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई थी।

हालांकि, मॉस्को आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है और ई-वीजा जैसे पर्यटक-अनुकूल कदमों से आगामी कुछ महीनों में इस संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। मॉस्को शहर पर्यटन समिति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग खंड के प्रमुख बुलत नुमरुखानोव ने कहा, हम अब भी मॉस्को में भारतीय पर्यटकों की आवाजाही को कोविड महामारी से पहले की तरह बहाल करने की राह पर हैं।

महामारी से पहले, सालाना आधार पर 12-15 प्रतिशत जैसी बहुत स्थिर वृद्धि थी। उन्होंने कहा कि मॉस्को की यात्र अब आसान हो गई है क्योंकि भारत और 54 अन्य देशों के पर्यटक एक अगस्त, 2023 से रूस में प्रवेश के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।बुलत ने कहा कि इसके अलावा, रूसी बाजार से मास्टरकार्ड और वीजा के जाने के बाद ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ जैसी पहल से भुगतान संबंधी मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें