Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापानी आक्रमण व विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध के खिलाफ जीत की 78वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित

September 3, 2023

जापानी आक्रमण व विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध के खिलाफ जीत की 78वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित
जापानी आक्रमण और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध के खिलाफ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध की जीत की 78वीं वर्षगांठ मनाने के लिए संगोष्ठी 3 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित की गई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी प्रसार-प्रचार मंत्री ली शूलेई ने इसमें भाग लिया।
जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी नागरिकों का प्रतिरोध युद्ध आधुनिक समय से विदेशी दुश्मनों के आक्रमण के खिलाफ चीनी लोगों का सबसे लंबा, सबसे बड़ा और सबसे बलिदानपूर्ण राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष है, और यह पूर्ण जीत हासिल करने वाला पहला राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष भी है। जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध की महान जीत ने विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की पूर्ण विजय की घोषणा की। इसने दुनिया में चीन की महान शक्ति का दर्जा फिर से स्थापित किया और चीनी लोगों को दुनिया भर के शांतिप्रिय लोगों का सम्मान दिलाया।
संगोष्ठी में केंद्रीय समिति के संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग, केंद्रीय सीपीसी इतिहास और दस्तावेज़ीकरण अकादमी और केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग के अधिकारियों, जापान आक्रमण विरोधी युद्ध में शामिल बुजुर्ग सैनिकों और युवा छात्रों के प्रतिनिधियों ने क्रमशः भाषण दिए। राजधानी के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 लोगों ने इस संगोष्ठी में भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें