Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई ऊर्जा दुनिया में किस तरह का माहौल बनाती है?

September 3, 2023

नई ऊर्जा दुनिया में किस तरह का माहौल बनाती है?

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के वैश्विक सेवा व्यापार शिखर सम्मेलन में भाषण देते समय कहा कि वैश्विक सेवा व्यापार और सेवा उद्योग सहयोग के गहन विकास ने “आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देने, वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवन शक्ति को बहाल करने और विश्व आर्थिक विकास के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए एक मजबूत प्रोत्साहन दिया है”।

शी चिनफिंग द्वारा जोर दिए गए “खुलेपन”, “सहयोग”, “नवाचार” और “साझाकरण” के चार प्रमुख शब्दों ने एक बार फिर दुनिया को उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने और खुले विकास के फल से दुनिया को लाभान्वित करने का चीन का दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया। हाल के कई वर्षों में सेवा व्यापार वैश्विक व्यापार का एक नया इंजन बन गया है। डब्ल्यूटीओ का अनुमान है कि वर्ष 2040 तक सेवा व्यापार वैश्विक व्यापार का 50 प्रतिशत होगा।

यही कारण है कि इस वर्ष के सेवा व्यापार मेले ने 2,400 से अधिक ऑफ़लाइन प्रदर्शकों को आकर्षित किया, जिनमें दुनिया की शीर्ष 500 कंपनियों और उद्योग जगत के 500 से अधिक प्रमुख उद्यम शामिल हैं, जो सेवा व्यापार के शीर्ष 30 देशों और क्षेत्रों में 28 को कवर करते हैं।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में चीन की सेवाओं का कुल आयात-निर्यात लगभग 60 खरब युआन तक पहुंच गया, जो लगातार नौ वर्षों में दुनिया में दूसरे स्थान पर रहा। घरेलू और विदेशी प्रदर्शक प्रदर्शनी में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, और वे चीन के बड़े बाजार और निरंतर औद्योगिक उन्नयन द्वारा लाए गए नए अवसरों को देख रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें