Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSB प्रशिक्षित गुरिल्ला को गुमराह कर रहे कुछ स्वयंभू: Pritam Singh

September 4, 2023

SSB प्रशिक्षित गुरिल्ला को गुमराह कर रहे कुछ स्वयंभू: Pritam Singh

कुल्लू (सृष्टि) : एसएसबी से प्रशिक्षित जो गुरिल्ला स्वयं सेवी है उन्हें कुछ लोगों के द्वारा गुमराह किया जा रहा है। जबकि एस एस बी प्रशिक्षण स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन लगातार सभी गुरिल्ला की मांग को सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। ढालपुर में एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा के द्वारा की गई तो वही चेयरमैन प्रीतम सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

गुरिल्ला संगठन के चेयरमेन प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि यहां पर कुछ लोग संगठन से जुड़े सदस्यों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन संगठन के द्वारा लगातार सुप्रीम कोर्ट में हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रीतम सिंह ठाकुर का कहना है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उनका केस हमारे केस में केवल सूचीबद्ध हुआ है और उनके केस में अभी तक ना कोई नोटिस हुए हैं और ना ही कोई एफिडेविट लगा है। जबकि सच्चाई यह है कि पूरे भारत में 2012 से स्वयं सेवियों की लिस्ट कोर्ट में लगाई गई है और हमारे कुल्लू संगठन के साथ भी 1400 से अधिक स्वयं सेवी जुड़े हुए हैं।

ऐसे में अब जल्द ही इस केस की सुनवाई भी सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी। वहीं उन्होंने सभी को जानकारी दी कि अगर कोई स्वयं से भी बिना बताए बैठक में तीन बार से अधिक गैर हाजिर रहता है। तो उसे सदस्य पर भी कार्रवाई की जाएगी और आगामी समय में उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। वही, कोर्ट की लिस्ट से उनका नाम काट दिया जाएगा। प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक 360 गोरिल्ला की ब्लैक लिस्ट तैयार हो गई है। जिसमें कुल्लू, नग्गर, बंजार, सैंज, बाली चौकी, लाहौल स्पीति के गुरिल्ला शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें