Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाएगा

September 4, 2023

चीन उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाएगा

 

वर्ष 2023 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला 2 सितंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इसके लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाने का वचन दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन अपने विशाल बाजार के अवसर से विश्व आर्थिक विकास में नई उम्मीद जगाएगा और विश्व अर्थव्यवस्था को निरंतर सुधार के पथ पर आगे बढ़ाएगा।

बताया जाता है कि पहले अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले का आयोजन वर्ष 2012 में हुआ था। पिछले दस से अधिक सालों में यह मेला विश्व सेवा व्यापार के क्षेत्र में सबसे बड़ी प्रदर्शनी और व्यापार का मंच बन गया है। वर्तमान मेले में 51 देश, 24 अंतर्राष्ट्रीय संगठन, 2,200 से अधिक उद्यम और 500 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियां व मुख्य उद्यम हिस्सा ले रहे हैं।
शी चिनफिंग ने विभिन्न देशों से विश्व सेवा व्यापार के विकास के ऐतिहासिक अवसर को साझा कर लगातार विश्व आर्थिक पुनरुत्थान बढ़ाने की अपील की।

इसलिए उन्होंने उच्च स्तरीय खुलेपन बढ़ाने के कदम प्रस्तुत किए। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन मुक्त व्यापार क्षेत्र नेटवर्क के साथ दूरसंचार, पर्यटन, कानून और व्यावसायिक परीक्षा जैसे सेवा क्षेत्रों में खुलेपन का विस्तार करेगा। चीन बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों के साथ सेवा व्यापार और डिजिटल व्यापार में सहयोग मजबूत करेगा। चीन सेवा व्यापार के डिजिटलीकरण को तेज करेगा और सेवा व्यापार, आधुनिक सेवा उद्योग, उच्च-स्तरीय विनिर्माण उद्योग व आधुनिक कृषि का मिश्रित विकास बढ़ाएगा।

चीन चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण में मिली उपलब्धियां साझा करेगा और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा के आयात को बढ़ाएगा, ताकि अपने विशाल बाजार के अवसर से विश्व आर्थिक विकास में नई उम्मीद जगाई जा सके और विश्व अर्थव्यवस्था को निरंतर सुधार के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें