Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर का पलटवार मुख्यमंत्री समेत मंत्री गपोड संख, केन्द्र से मदद लेकर गाली देना अच्छी बात नही…

September 4, 2023

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर का पलटवार मुख्यमंत्री समेत मंत्री गपोड संख, केन्द्र से मदद लेकर गाली देना अच्छी बात नही…

हिमाचल में आपदा पर विपक्ष एवम सत्ता पक्ष के बीच सियासत शुरू हो गई है. सरकार केन्द्र से आई आपदा को लेकर आई राहत को नाकाफी बता रही है. जबकि विपक्ष कह रहा है की केन्द्र हिमाचल की पूरी मदद कर रहा है. आपदा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व मंत्री विक्रमदित्य सिंह आमने सामने आ गए हैं.

PWD मिनिस्टर विक्रमदित्य सिंह ने तो हिमाचल में आई आपदा पर केन्द्रीय मदद को लेकर नेता प्रतिपक्ष से श्वेत पत्र की मांग उठाई है. उन्होंने कहा की जय राम ठाकुर बार- बार केन्द्रीय मदद का राग अलाप रहे है. जय राम श्वेत पत्र जारी कर बताएं की रूटीन मदद के अलावा केन्द्र ने हिमाचल की कितनी मदद की. उन्हे आपदा में राजनीति टिक्का टिप्पणी करने के बजाए मुख्यमंत्री के साथ केन्द्र से मदद मांगनी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेताओं की JCB न लगाने जैसे आरोप न लगाएं यदि कोई फ्री में सड़कों के लिए JCB लगवाना चाहता है तो आज पांच बजे बता दें.

विक्रमदित्य सिंह के हमलों पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी मंत्री गपोड संख बन गए हैं. केंद्र से मदद लेकर हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री उन्ही को गाली दे रहे हैं. कांग्रेस के मंत्री बताएं कि जब केन्द्र में UPA सरकार थी तब आपदा में हिमाचल की कितनी मदद की थी. JCB के सवाल पर उन्होंने फ़िर साफ़ किया कि उनके क्षेत्र में ठेकेदार फ्री में सड़क खोलने को JCB लगा रहा था जिसको काम नही करने दिया. अब मंत्री बयानबाज़ी करने के बजाए सड़कों को खोलने का काम करें.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें