Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना से टैक्सी लेकर बठिंडा स्पा सेंटर में पहुंची लड़की, मंगेतर की इस हरकत पर किया जमकर हंगामा

September 5, 2023

लुधियाना से टैक्सी लेकर बठिंडा स्पा सेंटर में पहुंची लड़की, मंगेतर की इस हरकत पर किया जमकर हंगामा

बठिंडा के गुडविल स्पा सेंटर में उस वक्त हंगामा हो गया जब लुधियाना की रहने वाली एक लड़की ने अपने मंगेतर को यहां होने का शक हुआ तो वह लुधियाना से टैक्सी गाड़ी लेकर भटिंडा पहुंच गई वहां अपने मंगेतर को सपा सेंटर में लड़कियों के साथ देखा तो वह अपने आप से बाहर हो गई और अपने उसे मंगेतर के साथ झगड़ने लगी। तभी उसके मंगेतर ने लुधियाना से आई इस लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़की ने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और कहा कि उनका मंगेतर उनकी पिटाई कर रहा है तभी मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मदद से इस लड़की को बाहर निकला।

बता दें बठिंडा में 12 से ज्यादा स्पा सेंटर में गलत धंधा हो रहा है। जिनकी समय-समय पर पुलिस ने चेकिंग भी की है लेकिन किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ऐसा ही आज एक मामला सामने आया है। पुलिस स्पा सेंटर में पकड़े गए लड़के को हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ कर रही है, लेकिन इन स्पा सेंटर में किस तरह का काम होता है यह स्पा सेंटर के आसपास रहने वाले लोग अपने आप बयां कर रहे हैं उनका कहना है कि अक्सर यहां पर लड़की और लड़कियां आते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें