Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी

September 5, 2023

शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी

मुंबई: वैश्विक स्तर के मिश्रित रूख के बीच घरेलू स्तर पर हेल्थकेयर, एनर्जी और रियलटी सहित अधिकांश समूहों में तेजी बने रहने से आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में लिवाली रही जिससे बीएसई और सेंसेक्स बढ़त बनाकर बंद होने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.12 अंकों की बढ़त के साथ 65780.26 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का निफ्टी 46.10 अंकों की तेजी लेकर 19574.90 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32018.77 अंक पर और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 37964.55 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 3817 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2085 बढ़त में और 1599 गिरावट में रही जबकि 133में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में अधिकांश समूहों में तेजी रही जिसमें हेल्थकेयर 1.29 प्रतिशत, एनर्जी 1.01 प्रतिशत और रियलटी 1.08 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। वैश्विक स्तर पर मिश्रित रूख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.29 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.30 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 2.06 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.71 प्रतिशत और जर्मनी डैक्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें