Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे टूटकर 83.09 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

September 6, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे टूटकर 83.09 प्रति डॉलर पर पहुंचा 
मुंबई: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 83.09 पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और पिछले कुछ दिनों से जारी विदेशी कोष की बिकवाली का असर रुपये पर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 पर खुला और फिर 83.09 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में पांच पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 83.04 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.71 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें