Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एमईएस में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

September 6, 2023

एमईएस में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

जम्मू: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने एमईएस में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरμतार किया है। 1 सितंबर को मुमताज अहमद मीर निवासी चौकीबल ने करालपोरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे मोहम्मद शमी मीर के साथ कुछ लोगों ने सरकारी नौकरी लगने के नाम पर 70 हजार रुपए की ठगी की है। इस गिरोह को नजीर अहमद खान निवासी धुलीपोरा तरेहगम चल रहा है।

आरोपियों ने उसके बेटे को मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में नौकरी लगने का झांसा दिया था और पैसे लेने के बाद उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंपा था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए। फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य सबूत भी कब्जे में लिए। बाद में नजीर अहमद खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एमईएस में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को शिकार बनाता था।

उसने अपने चार सहयोगियों की पहचान रावथपोरा निवासी जहूर अहमद मीर, अवंतीपोरा निवासी शकील अहमद मकरू, शाल्टांग श्रीनगर निवासी फिरोज अहमद खाशू और पंपोर पुलवामा निवासी शफकत अहमद शाह के रूप में बताई। पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शकील अहमद मकरू इस गिरोह का सरगना था। वह राजू नाम से इस गिरोह को चलाता था।

बाकी तीनों को उसने बेरोजगार युवाओं की तलाश करने और उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे इकट्ठे करने के लिए रखा था। इस गिरोह का तकनीकी विशेषज्ञ शफकत अहमद शाह उम्मीदवारों को धोखा देने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य दस्तावेज तैयार करता था। अब तक गिरोह ने उत्तरी कश्मीर के रहने वाले लगभग आठ निर्दोष बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया है और लगभग 25 लाख रु पए की अवैध राशि एकत्र की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें