Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय नौसेना के नीरज ने स्वप्निल और ऐश्वर्य को पछाड़कर जीता स्वर्ण पदक

February 7, 2025

भारतीय नौसेना के नीरज ने स्वप्निल और ऐश्वर्य को पछाड़कर जीता स्वर्ण पदक

देहरादून: भारतीय नौसेना के निशानेबाज नीरज कुमार ने पैरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले को पछाड़कर राष्ट्रीय खेलों की पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस का स्वर्ण पदक जीता। सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के 25 साल के नीरज ने 464.1 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 462.4 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र के स्वप्निल 447.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्वप्निल पैरिस में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक के साथ इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इस बीच 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हरियाणा की सुरुचि सिंह और प्रमोद ने राजस्थान की अंजलि शेखावत और उमेश चौधरी को 17-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। राही सरनोबत और प्रणव अरविंद पाटिल की महाराष्ट्र की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। इन 2 स्पर्धाओं के साथ मौजूदा खेलों में निशानेबाजी स्पर्धओं का समापन हो गया।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR: राजस्थान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें