Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

RR vs KKR: राजस्थान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

April 19, 2026

RR vs KKR: राजस्थान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RR vs KKR: आईपीएल 2026 में रविवार को खेले जा रहे डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है। पिच की परिस्थितियों को देखते हुए टॉस अहम माना जा रहा है।

इस सीजन में राजस्थान की टीम शानदार फॉर्म में दिख रही है। उन्होंने पांच में से चार मुकाबले जीतकर 8 अंक हासिल किए हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। अगर आज RR जीत दर्ज करती है तो वह फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।

दूसरी ओर कोलकाता के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। KKR अब तक छह मैचों में से पांच हार चुकी है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। ऐसे में घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर टीम सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी।

टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI):
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें