Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घेरलू बाजारों में गिरावट, बाद में संभले 

September 6, 2023

विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घेरलू बाजारों में गिरावट, बाद में संभले 
मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी से स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के रुख के साथ खुले।  बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.66 अंक गिरकर 65,734.60 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 12.75 अंक के नुकसान से 19,562.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।
हालांकि, बाद में इनमें तेजी आई और सेंसेक्स 45.98 अंकों की बढ़त के साथ 65,826.24 पर और निफ्टी 16.15 अंकों की बढ़त के साथ 19,591.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर नुकसान में थे।
वहीं भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में था।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,725.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें