Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Russia ने डेन्यूब नदी पर यूक्रेनी बंदरगाह सुविधाओं पर किया ड्रोन से हमला

September 6, 2023

Russia ने डेन्यूब नदी पर यूक्रेनी बंदरगाह सुविधाओं पर किया ड्रोन से हमला

कीवः रूस ने यूक्रेन के इजमेल क्षेत्र में डेन्यूब नदी पर बंदरगाह सुविधाओं पर ड्रोन से हमला किया जो रात भर चला। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि हमले के कारण बंदरगाह और आसपास के कृषि बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है। ड्रोन हमले पर रूस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में, रोमानिया से नदी के उस पार स्थित इज़मेल क्षेत्र पर रूसी ड्रोन हमले हुए थे।यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी ड्रोन रोमानियाई क्षेत्र में गिरे, लेकिन नाटो सदस्य देश ने इससे इनकार किया। रिपोर्ट के अनुसार, रूस एक महीने से अधिक समय से डेन्यूब के किनारे यूक्रेन की बंदरगाह सुविधाओं पर हमला कर रहा है, ताकि कीव को अपने अनाज के निर्यात के लिए नदी का उपयोग करने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात को यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी मिसाइल हमला हुआ, लेकिन कोई हताहत या क्षति नहीं हुई। एक यूक्रेनी रक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी रूसी मिसाइलों को हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें