Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत जून तिमाही में वैश्विक स्तर पर मोबाइल ग्राहक जोड़ने में सबसे आगे: Ericsson report

September 6, 2023

भारत जून तिमाही में वैश्विक स्तर पर मोबाइल ग्राहक जोड़ने में सबसे आगे: Ericsson report

 

नई दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एरिक्सन ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि जून, 2023 की तिमाही में भारत ने दुनियाभर में सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान दुनियाभर में कुल चार करोड़ ग्राहकों की वृद्धि के साथ कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8.3 अरब हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस दौरान भारत में सबसे अधिक शुद्ध 70 लाख ग्राहकों की वृद्धि हुई। इसके बाद चीन (50 लाख) और अमेरिका (30 लाख) का स्थान रहा। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की दूसरी तिमाही में भारत में मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढक़र 112.5 करोड़ हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें