Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance Retail ने आलिया के ‘एड-ए-मम्मा’ से किया साझेदारी का समझौता

September 7, 2023

Reliance Retail ने आलिया के ‘एड-ए-मम्मा’ से किया साझेदारी का समझौता

मुंबई: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने शिशु और माताओं की आवश्यकताओं के प्रति सजग परिधानों का कारोबार करने वाले आलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-ए-मम्मा’ के साथ एक संयुक्त उद्यम का करार किया है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त उद्यम में उसकी 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी। कंपनी ने कहा है कि आरआरवीएल का लक्ष्य आलिया भट्ट के साथ निकटता से सहयोग करके ‘एड-ए-मम्मा’के व्यवसाय को तेजी से विकासित करना है। कंपनी के अनुसार यह साझेदारी युवा पीढ़ी के लिए स्वस्थ फैशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें