Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस को सड़कों पर सरकार के खिलाफ लड़ना चाहिए था, लेकिन वो आपस मे लड़ने में लगे हैं : डॉ. अशोक तंवर

September 6, 2023

कांग्रेस को सड़कों पर सरकार के खिलाफ लड़ना चाहिए था, लेकिन वो आपस मे लड़ने में लगे हैं : डॉ. अशोक तंवर

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुटबाजी को सत्ता के लोभ की लड़ाई बोलते हुए कड़ा हमला किया है। उन्होंने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी पूरे हरियाणा के सामने है। कांग्रेस पार्टी को सड़कों पर जनता के हकों के लिए लड़ना था, लेकिन वे आपस में लड़ने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, नारनौल, हिसार, जींद के बाद ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई करनाल में भी देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे से हाथापाई पर उतर आए। आब्जर्वर गो बैक, प्रभारी गो बैक के नारे लगाए गए। जहां जनता के हकों की आवाज उठानी थी, कांग्रेस कार्यकर्ता अपने स्वार्थ के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आम आदमी पार्टी का डर साफ नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तर से लेकर सर्किल स्तर तक 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। 15 अक्तूबर तक गांव में कमिटियों का निर्माण कर दिया जाएगा। इसके साथ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का 2 लाख से ज्यादा संख्या का संगठन होगा। डॉ. अशोक तंवर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से बचो जो सत्ता के लालच में एकदूसरे का सर फोड़ रहे हों, जो देश और प्रदेश को लूटना चाहते हों। जहां अनुशासन नाम की चीज न हो। केवल गुटबाजी हो और आपस में लड़ाई झगड़े हों। उन्होंने सभी से आह्वान कर कहा कि ऐसे नरक से बाहर आएं और आओ मिलकर हरियाणा को नंबर एक बनाने के लिए प्रयास करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें