Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fintech conference में ‘आधार’ मंच से सहयोग का प्रदर्शन

September 7, 2023

Fintech conference में ‘आधार’ मंच से सहयोग का प्रदर्शन

मुंबई: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (जीएफएफ) में ‘रीइमेजिनिंग आधार #ऑथेंटिकेशन’ थीम के तहत पूरी तरह से देश में ही विकसित एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और एमएल इंजन द्वारा संचालित अपनी बेहतर चेहरा प्रमाणिकरण सुविधा का प्रदर्शन किया। इलेक्ट्रानिक्स एवं इन्फॉरमेशन टेक्नॉलॉजी मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यूआईडीएआई ने जीएफएफ 2023 में सहयोग, सह-नवाचार और व्यापक रूप से अवसरों का पता लगाने के इरादे से विभिन्न फिनटेक फर्मों और संबंधित इकोसिस्टम अधिकारियों के साथ आधार को अपनाने के लिए ‘रीइमेजिन आधार #टुगेदर’ विषय के तहत उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित किया।

प्राधिकरण आधार पहचान मंच के माध्यम से निवासियों को उनकी उंगलियों पर कई सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता करने में प्रयासरत है। सरकार के दिशानिर्देश 2022 के तहत यूआईडीएआई तेजी से प्रौद्योगिकी अपनाने और निवासियों को और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयास किए हैं। इसके तहत बेहतर समाधान खोजने के बड़े उद्देश्य के साथ उद्योग और फिनटेक भागीदारों को यूआईडीएआई के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस नीति के तहत यूआईडीएआई ने चेहरे के प्रमाणीकरण की बेहतर सुविधाओं के लिए के लिए पिछले कुछ महीनों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर काम किया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के लाभार्थियों के लिए उपस्थिति प्रणाली और बैंकों द्वारा ग्राहक जोड़ने की प्रक्रिया में आधार मंच के का भी सम्मेलन में प्रदर्शन किया गया है।

यूआईडीएआई ने एक नए सैंडबॉक्स परिवेश में नवाचार का खाका र अनुसंधान एवं विकास और नवाचार की सुविधा के लिए यूआईडीएआई टेक सेंटर में एक समर्पित अत्याधुनिक इनोवेशन लैब की व्यवस्था भी कही है। सैंडबॉक्स फिनटेक प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए का एक पृथक वातावरण जैसा होता है। इसमें उपयोगकर्ताओं को किसी एप्लिकेशन, सिस्टम या प्लेटफ़ॉर्म के काम को प्रभावित किए बिना नए विकसित किए जा रहे प्रोग्राम को चलाने या फ़ाइलें खोलने

ये भी पढ़ें : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें