Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहब्बत की दुकान में लात-घुसे का प्रसाद बंट रहा है: ओमप्रकाश धनखड़

September 7, 2023

मोहब्बत की दुकान में लात-घुसे का प्रसाद बंट रहा है: ओमप्रकाश धनखड़

भिवानी के जहरगिरी आश्रम में आज पूरे विधि- विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई और धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने स्थानीय जहर गिरी मंदिर में पहुँचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के ऑब्जर्वर वर्कर मीटिंग में जा रहे है वहाँ जो चल रहा है सबके सामने है। मोहब्बत की दुकान में लात-घुसे का प्रसाद बंट रहा है।पिता -पुत्र ने जो बीज बोए थे सबको निपटाने का वो सामने आ रहा है।उन्होंने अशोक तंवर, कुमारी शैलजा व सुरजेवाला पर भी कटाक्ष किया। कांग्रेस में अब निरासा का वक्त चल रहा है।कांग्रेस ने एयरपोर्ट व भवनों के नाम नहेरु , इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी के नाम पर रखे हुए थे। अब नाम बदलकर वास्तविक पहचान देश के सामने लाई जा रही है जो गौरव का विषय है।इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में खाता भी नही खोल सकेगी।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने छात्रों ने श्रीकृष्ण व राधा के रूप में तैयार हुए और अपनी कलाओं को दर्शाते हुए सब का मन मोह लिया। छात्रों ने फैंसी ड्रेस में बाल-गोपाल, राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों द्वारा कलाओं को दर्शाते हुए सबका मन-मोह लिया। छात्रों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकिया व श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें