Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

September 7, 2023

शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

दुबई: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन ने बुधवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।नेपाल के खिलाफ सोमवार को 67 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले शुभमन गिल 750 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी वन डे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की ठोस पारी खेल कर इशान किशन ने 624 रेटिंग अंकों के साथ 24वां स्थान हासिल किया है।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 652 रेटिंग अंकों के साथ गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं जबकि कुलदीप यादव 12वें और जसप्रीत बुमराह 35वें स्थान पर काबिज हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर हैं वहीं गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शीर्ष पर हैं। ऑलराउंडरों की सूची में हार्दिक पंड्या शीर्ष 20 में शामिल अकेले भारतीय क्रिकेटर हैं। वह 220 रेटिंग अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इस सूची में शीर्ष पर काबिज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें