Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बायोसीड ने आर्य.एजी के साथ की साझेदारी की घोषणा की

September 7, 2023

बायोसीड ने आर्य.एजी के साथ की साझेदारी की घोषणा की

नयी दिल्ली: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के हाइब्रिड बीज कोरोबार बायोसीड ने नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए अनाज वाणिज्य मंच आर्य.एजी के साथ सहयोग की घोषणा की। आर्य.एजी के नवोन्मेषी उपग्रह निगरानी एवं कृत्रिम मेधा उत्पाद ‘प्रक्षेप’ को बायोसीड के जुड़े किसानों के नेटवर्क तक पहुंचाया जाएगा।

श्रीराम बोयासीड जेनेटिक के कार्यकारी निदेशक एवं व्यवसाय प्रमुख श्रीकांत चुंडी ने कहा कि आर्य.एजी की उपग्रह प्रौद्योगिकी और एआई (कृत्रिम मेधा) क्षमताएं बीज विकास में कंपनी की विशेषज्ञता से पूरी तरह मेल खाती है। आर्य.एजी के कार्यकारी निदेशक एवं सह-संस्थापक आनंद चंद्रा ने कहा कि बीजों की जैवप्रौद्योगिकी में बायोसीड अग्रणी है और बेहतर करने के लिए यह समझौता करके खुश हैं।

ये भी पढ़ें: ‘कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया, कमल खिला दिया’, बंगाल में बंपर जीत पर बोले पीएम मोदी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें