Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सीएम भगवंत मान की बीमारी का लगा पता, मुख्यमंत्री मान पाए गए लेप्टोस्पाइरोसिस पाॅज़िटिव

September 29, 2024

पंजाब सीएम भगवंत मान की बीमारी का लगा पता, मुख्यमंत्री मान पाए गए लेप्टोस्पाइरोसिस पाॅज़िटिव

चंडीगढ़: दो दिन पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराये गये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लेप्टोस्पाइरोसिस पाॅज़िटिव पाये गये हैं और उन्हें संभवत: कुछ दिन अस्पताल में ही रहना पड़ सकता है।

अस्पताल के शनिवार शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जैसा कि बुखार से पीड़ित मुख्यमंत्री को दाखिल करते समय संदेह था, उनके रक्त के नमूने जांच में लेप्टोस्पाइरोसिस पाॅज़िटिव पाये गये हैं। उन्हें एंटिबयोटिक्स दिये जा रहे हैं। उनके सभी स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण संतोषजनक सुधार दर्शा रहे हैं।

मुख्यमंत्री को वीरवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

अस्पताल के बयान के अनुसार अस्पताल के निदेशक और कार्डियोलोजी विभाग प्रमुख डॉ आरके जसवाल ने मुख्यमंत्री का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी फेफड़ों की नस में दबाव को लेकर भी उपचार के नतीजे आ रहे हैं।

अस्पताल के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। हालांकि स्वास्थ्य बुलेटिन में नहीं बताया गया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल से कब छुट्टी दी जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें