Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने की तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास स्थापित करने की घोषणा

September 7, 2023

PM Modi ने की तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास स्थापित करने की घोषणा

जकार्ताः इंडोनेशिया के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को डिली, तिमोर-लेस्ते में एक दूतावास की स्थापना की घोषणा की और कहा कि यह इस बात का प्रतिबिंब है कि भारत आसियान और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘7 सितंबर 2023 को जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में, प्रधान मंत्री ने डिली, तिमोर-लेस्ते में भारतीय दूतावास स्थापित करने के निर्णय की घोषणा की।‘ इसमें कहा गया है, ‘यह निर्णय आसियान को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व और तिमोर-लेस्ते के साथ उसके संबंधों का प्रतिबिंब है।‘ मंत्रालय ने कहा कि इस फैसले का तिमोर-लेस्ते और आसियान सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

तिमोर-लेस्ते पूर्ण सदस्य बनने से पहले, 2022 में एक पर्यवेक्षक के रूप में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) में शामिल हुआ। गुरुवार सुबह मोदी ने जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ब्लॉक भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र बिंदु है।

शिखर सम्मेलन में पहुंचने पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया और उससे पहले उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें