Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख ने अपने प्रशंसकों से कहा, फिल्म ‘जवान’ को पसंद करने के लिए आपसे प्यार करता हूं

September 8, 2023

शाहरुख ने अपने प्रशंसकों से कहा, फिल्म ‘जवान’ को पसंद करने के लिए आपसे प्यार करता हूं

मुंबई: सुपर स्टार शाहरुख खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह फिल्म ‘जवान’ के प्रति लोगों के असीम प्यार से अभीभूत हैं। खान ने अपने प्रशंसकों से वादा किया कि इस नयी फिल्म को देखने सिनेमा घर पहुंचे लोगों को वह समय निकालकर धन्यवाद देंगे। फिल्म ‘जवान’ का प्रदर्शन दुनियाभर के सिनेमा घरों में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। कई भारतीय शहरों में कुछ दर्शक सुबह पांच बजे से ही, पहले दिन का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों पर उमड़ पड़े। फिल्म समीक्षकों की शुरुआती समीक्षाओं के अनुसार, एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्टंट, मजबूत भावनात्मक पक्ष और राजनीतिक कहानी का एक प्रभावशाली मिश्रण है।

शाहरुख ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘वाह, मुझे समय निकालना होगा और प्रत्येक ‘फैन क्लब’ और आप सभी को धन्यवाद देना होगा जो सिनेमाघरों में और यहां तक कि इसके बाहर इतनी खुशी से पहुंचे। इतना अभिभूत हूं कि मैं एक या दो दिन में फुर्सत मिलने पर निश्चित रूप से आवशय़क कदम उठाऊंगा। उफ!! ‘जवान’ को पसंद करने के लिए आप से प्यार करता हूं।’’हिंदी , तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई ‘जवान’ एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्र को रेखांकित करती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है। इसमें विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। गौरी खान द्वारा निíमत और गौरव वर्मा द्वारा सह-निíमत ‘जवान’ में सान्या मल्होत्र, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ विशेष अतिथि के रूप में दीपिका पादुकोण भी हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें