Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्य सरकार ST मामले को तुरंत कराएगी कार्रवाई : CM Sukhu

September 9, 2023

राज्य सरकार ST मामले को तुरंत कराएगी कार्रवाई : CM Sukhu

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश के गिरिपार में बसने वाले हाटी अब मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गए हैं। हाटी आंदोलन के पुरोद्धाओं ने आज शिमला में ओके ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह मुलाकात अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुई। हाटी विकास मंच के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा,मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर रमेश सिंगटा की अगवाई में तर्कपूर्ण और तथ्यपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अब तक हुई प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को हाटी की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक लोईया, डांगरा और मफलर भेंट किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहां की राज्य सरकार इस मामले में जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल के हाटी समुदाय को केंद्र सरकार की नौकरियों में भी आरक्षण मिल पाएगा। हिमाचल को एसटी घोषित होने से लाभ ही होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया है कि आपके गतिशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आप केंद्र सरकार के साथ समन्वय बना कर हिमाचल प्रदेश का निरंतर विकास करवाने के लिए प्रयासरत हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें