Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा

September 9, 2023

दो हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत ने चार साल पुराने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, जिला सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद की अदालत ने फरवरी 2019 में निखिल नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में चंदन तिवारी और सौरभ सिंह को शुक्रवार को दोषी ठहराया। चंदन और सौरभ ने आपसी रंजिश के चलते निखिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। निखिल के पिता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता योगेश शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चंदन और सौरभ को उम्रकैद की सजा सुनाई तथा उन पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें