Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vivek Agnihotri ने ‘The Vaccine War’ का पहला पोस्टर किया साझा

September 9, 2023

Vivek Agnihotri ने ‘The Vaccine War’ का पहला पोस्टर किया साझा

मुंबईः फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर का पहला पोस्टर जारी किया। अग्निहोत्री ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘हेट स्टोरी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अग्निहोत्री ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर नई फिल्म का पोस्टर साझा किया।

उन्होंने पोस्ट किया, पेश है: भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का पोस्टर। यह फिल्म दुनियाभर में 28 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी।’’ निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म भारतीय वैज्ञनिकों की सच्ची कहानी पर आधारित है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश एवं दुनिया के लिए किफायती टीका विकसित किया। पल्लवी जोशी और आई. एम. बुद्धा द्वारा निर्मित यह फिल्म 28 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें