Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपदा में HRTC कुल्लू डिपो का हुआ करोड़ो का नुकसान

September 9, 2023

आपदा में HRTC कुल्लू डिपो का हुआ करोड़ो का नुकसान

बीते महीनो में हुई आपदा के चलते कुल्लू जिले में भरी नुकसान हुआ है। इस आपदा का प्रभाव हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो को भी झेलना पड़ा। आपदा के चलते नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके चलते कई इलाकों में एचआरटीसी की बसे फस गई । और रास्ते बंद होने के कारण लंबे रूट वाली कई बसों को भी बंद करना पड़ा था। इस आपदा के दौरान 2 महीने में एचआरटीसी कुल्लू डिपो को करीब 10 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा।

एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डी के नारंग ने बताया की फ्लड आने से पहले एचआरटीसी कुल्लू डिपो का डेली का रेवेन्यू करीब 18 लाख का था। और बीते 2 महीनों से बस सेवा प्रभावित होने के कारण एचआरटीसी कुल्लू डिपो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसकी भरपाई करना बेहद ही मुश्किल होगा। उन्होंने बताया की एचआरटीसी की सभी बसों का प्रतिदिन का ऑपरेशन करीब 30 हज़ार किलोमीटर के आसपास रहता था और आपदा के दौरान आवाजाही बंद होने से प्रतिदिन का रेवेन्यू जीरो हो गया। मनाली में हुए नुकसान के बाद टूरिस्ट का आना बंद हुआ है। जिससे एचआरटीसी को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालांकि अब लॉन्ग रूट की बस सेवा शुरू कर दी गई है। और अब उम्मीद की जा रही है की अब हर दिन का रेवेन्यू पहले की तरह ही आना शुरू हो जाए। अभी एचआरटीसी कुल्लू डिपो का प्रतिदिन का रेवेन्यू 3 से 4 लाख का होने लगा है। और फिरे पहले जितना रेवेन्यू जेनरेट करने में अभी फिर बसों को लंबा समय लग सकता है। डी के नारंग ने उम्मीद जताई है की मनाली में टूरिस्ट सीजन फिर शुरू होने पर एचआरटीसी कुल्लू डिपो शायद इस नुकसान की भरपाई कर सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें