Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘शाहरुख खान एकमात्र ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड के सामने घुटने नहीं टेके’: संजय गुप्ता

September 10, 2023

‘शाहरुख खान एकमात्र ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड के सामने घुटने नहीं टेके’: संजय गुप्ता

मुंबई: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो अंडरवर्ल्ड के सामने कभी नहीं झुके।संजय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की ‘जवान’ देखी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे शाहरुख एकमात्र ऐसे स्टार थे जिन्होंने कभी भी अंडरवर्ल्ड के आगे घुटने नहीं टेके।

’मैंने जवान देखी, अब ये बात साझा करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं। 90 के दशक में जब फिल्मी सितारों पर अंडरवर्ल्ड की दादागिरी चरम पर थी तो शाहरुख एकमात्र ऐसे सितारे थे जिन्होंने कभी हार नहीं मानी।’संजय ने आगे लिखा, ’गोली मारनी है मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं,’ उन्होंने कहा, ’वो आज भी ऐसे ही हैं।’

एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख की ‘जवान’ ने बॉक्स-आॅफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने तीसरे दिन वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।संजय को ज्यादातर अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर और क्राइम फिल्मों के रीमेक के लिए जाना जाता है, जिनमें ‘आतिश’, ‘कांटे’, ‘काबिल’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘करम’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें