मोरक्को में आए भूकंप के कारण 2,000 से ऊपर लोगो की हुई मौत, 1500 से अधिक घायल

शुक्रवार देर रात मोरक्को के हाई एटलस पहाड़ों पर आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 2,000 से अधिक लोगो की मौत हो गई है और 1500 से अधिक घायल हो गए है। वहा की सारी इमारते और घर नष्ट हो गए है और बचे हुए लोग अपना घर छोड़ क भाग गए है। रॉयटर्स की रिपोर्ट.

शुक्रवार देर रात मोरक्को के हाई एटलस पहाड़ों पर आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 2,000 से अधिक लोगो की मौत हो गई है और 1500 से अधिक घायल हो गए है। वहा की सारी इमारते और घर नष्ट हो गए है और बचे हुए लोग अपना घर छोड़ क भाग गए है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि माराकेच और आसपास के इलाकों में इस भूकंप ने 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित किया हैं।

भूकंप के कारण किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है, भारतीय दूतावास ने देश में भारतीय नागरिकों को शांत रहने और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मोरक्को में आए भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा की मोरक्को की इस स्तिथि में भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने एक्स (ट्वीट) करते हुए लिखा, “मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.”

- विज्ञापन -

Latest News