Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनसनीखेज मामलाः 35 वर्षीय प्रेमिका ने की प्रेमी की बेरहमी से हत्या

September 11, 2023

सनसनीखेज मामलाः 35 वर्षीय प्रेमिका ने की प्रेमी की बेरहमी से हत्या

उप्रः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला बड़ेसर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही चाकू घोंपकर कर दी बताया जा रहा है। सोमवार सुबह प्रेमी युवक का शव प्रेमिका के कमरे में बेड पर मिला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस की पुछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वो (प्रेमी) मुझे परेशान करता था। गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। बड़ेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनीष कुमार सिंह (26) बिहार में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका पास के ही एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के घर आना-जाना था। वो दो बच्चों की मां है।

महिला का पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी है। रविवार रात महिला के दोनों बच्चे उसी गांव स्थित पुराने घर पर अपने दादा के पास सोने गए थे। महिला अपने घर में अकेली थी। देर रात किसी समय मनीष भी पहुंचा। सुबह उसका लहूलुहान शव महिला के बेड पर मिला। पेट और चेहरे पर धारदार चाकू से वार किया गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है, तो उसने बताया कि आरोपी उसके घर आता-जाता था। पूर्व में थाने में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन वह उसे परेशान करता था। इसी से परेशान होकर घटना को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें