Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

40वां सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट: CM Mann ने रिलीज किया पोस्टर

September 11, 2023

40वां सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट: CM Mann ने रिलीज किया पोस्टर

जालंधर : देश के प्रतिष्ठित इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामैट के 40वें संस्करण का सीएम भगवंत सिंह मान ने रविवार को पोस्टर रिलीज किया। 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले हॉकी के इस महाकुंभ में कुल 18 टीमें हिस्सा लेंगी और करीब 10 साल बाद पाकिस्तान की टीम भी इसमें शामिल होगी। इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, सांसद सुशील कुमार रिंकू, डीसी-कम-प्रैसीडैंट सुरजीत हॉकी विशेष सारंगल, सीपी-कमसोसाइटी के पैटर्न कुलदीप चाहल, इकबाल सिंह संधू, (सीईओ), रणबीर सिंह टुट्ट (मानद सचिव), सुरिंदर सिंह भापा (महासचिव) भी मौजूद थे।

उन्होंने सीएम को 3 नवंबर को टूर्नामैंट के फाइनल में बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित भी किया। डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि 25 अक्तूबर से जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बल्टर्न पार्क में टूर्नामैंट करवाया जा रहा है। इस वर्ष 18 टीमें भाग लेंगी, जिनमें पाकिस्तान की 2 टीमों के अलावा, रेलवे, इंडियन ऑयल, एफसीआई दिल्ली, पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, सीएजी दिल्ली, पंजाब पुलिस, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, पीएनबी शामिल हैं। इसके अलावा गायक बब्बू मान दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के स्वरूप 5.51 लाख रुपए जबकि उपविजेता को 2.50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें