Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

द्रंग पुलिस चौकी को पधर थाना में शिफ्ट न करने पर ग्रामीण पहुंचे डीसी द्वार

September 11, 2023

द्रंग पुलिस चौकी को पधर थाना में शिफ्ट न करने पर ग्रामीण पहुंचे डीसी द्वार

मंडी (गजेंद्र): द्रंग पुलिस चौकी को पधर थाना में शिफ्ट न करने को लेकर टांडू पंचायत के युवा प्रधान शुभम शर्मा की अगुवाई में चार पंचायतों के प्रधान, बीडीसी और वार्ड मेंबरों ने जिला उपायुक्त अरिंदम चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को जिला मुख्यालय मंडी में द्रंग पुलिस चौकी का मुद्दा जोर शोर से पहुंच गया। इसकी अगुवाई कर रहे शुभम शर्मा के नेतृत्व में द्रंग क्षेत्र के समीप की करीब आधा दर्जन पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, वॉर्ड पंच जिला प्रशासन के द्वार पहुंचे और सरकार को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि द्रंग थाने को पधर ले जाने से स्थानीय पंचायतों को कोई आपत्ति नहीं हैं। परंतु द्रंग पुलिस चौकी को पुन: इसी स्थान पर स्थापित किया जाए क्योंकि वर्षों से यह चौकी यहीं थी व इसी स्थान पर विभाग की अपनी 7 से 8 बीघा जमीन व भवन भी है तो कम से कम चौकी तो यहीं रहनी चाहिए जिससे करीब आधा दर्जन पंचायते प्रभावित होती हैं। ग्राम पंचायत टांडू प्रधान शुभम शर्मा ने कहा कि अभी पधर में थाने का नवभवन निर्माणधीन है और अफरा तफरी के हालात में इसे पधर तहसील के पुराने भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है जोकि सरकार व विभाग की मिलीभगत है। वहीं द्रंग इलाके के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं पंचायत समिति सदस्य का कहना है कि चौकी के होने से क्षेत्र में शांति बनी हुई थी अगर चौकी अब यहां से स्थानांतरित होती है तो अपराध को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां स्थित विभागीय भवन व जमीन के देखभाल कौन करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी की अधिसूचना अगर सरकार जल्द नहीं करती है तो इन पंचायतों के स्थानीय लोग अपना हक वापिस लेने के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें