Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान की फिल्म ‘Jawan’ ने दुनिया भर में 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार

September 11, 2023

शाहरुख खान की फिल्म ‘Jawan’ ने दुनिया भर में 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार

मुंबई : शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जवान तेजी से आगे बढ़ रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनर बन गई और अब महज 4 दिन बाद ही जवान ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान ने 4 दिनों में दुनिया भर में 531 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

एटली द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को अपने शुरुआती दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। जवान ने 75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। जवान ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। दूसरे दिन शुक्रवार को जवान ने 53.23 करोड़ रुपये और तीसरे दिन शनिवार को 77.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को 81 करोड़ के कलेक्शन के साथ वीकेंड में फिल्म जवान का कुल कलेक्शन 287 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

फिल्म जवान का निर्माण गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें