Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shah Rukh Khan की फिल्म “Jawan” ने की 4 दिनों में 287 करोड़ की कमाई

September 11, 2023

Shah Rukh Khan की फिल्म “Jawan” ने की 4 दिनों में 287 करोड़ की कमाई

मुंबईः बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान ने चार दिनों में 287 करोड़ की कमाई कर ली है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदू फिल्म बनी थी। जवान ने 75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को दूसरे दिन जवान ने 53.23 करोड़ और शनिवार को तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

रविवार को 81 करोड़ के कलेक्शन के साथ, फिल्म जवान का कुल कलेक्शन लगभग 287 करोड़ रुपए हो गया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्र, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें