Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में बढ़ता जा रहा डेंगू का डंक, 30 नए मरीज सामने आए

September 12, 2023

नोएडा में बढ़ता जा रहा डेंगू का डंक, 30 नए मरीज सामने आए

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले में अर्बन और रूरल इलाकों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक 30 नए मरीजों की पुष्टि जिला मलेरिया विभाग की ओर से की गई है। इसके बाद डेंगू के कुल रोगियों की संख्या 293 से बढ़कर 323 हो गई है। लगातार बढ़ते डेंगू के मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। इस समय फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू के आए मरीजों का बहुत ही एहतियात के साथ इलाज किया जाए और साथ ही डबल चेक करने के लिए उनके टेस्ट करा कर उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को जरूर भेजी जाए।

स्वास्थ्य विभाग से मिले अब तक के आंकड़ों के मुताबिक डेंगू की रोकथाम के लिए जगह-जगह एंटी लारवा का छिड़काव हो रहा है। फागिंग की जा रही है और साथ ही साथ कई प्रतिष्ठानों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 40500 का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। जिले में डेंगू मरीज में डेन – 2 स्ट्रेन मिलने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से सतर्क हो गया है। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद 46 मरीज के सैंपल सीरो टाइप टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। 46 में से 17 में इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इस स्ट्रेन से मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी के साथ ब्लीडिंग और लाल चक्कत्ते होने की शिकायत मिल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें