Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में फिर बरसेंगे मेघ, 14 से 16 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

September 12, 2023

प्रदेश में फिर बरसेंगे मेघ, 14 से 16 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

शिमला (गजेंद्र) : प्रदेशवासियों को अभी मानसून की बारिश से अभी निजात मिलने की संभावना नही है। प्रदेश में कुक दिनों से जहां चटकदार धूप खिली रही हैं। वहीं एक बार फिर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से16 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जिलों में अधिक वर्षा भी हो सकती है।जिससे तापमान में भी इसका असर देखा जा सकता है।राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि अभी 11 से 13 सितंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जिलों में इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर से एक बार फिर वर्षा का क्रम शुरू होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में ज्यादा वर्षा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि 14 से 16 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा, जिससे तापमान में भी इसका असर पड़ सकता है। दिन के तापमान में वर्षा के क्रम के कारण कुछ गिरावट आ सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें