Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर की रूबिया महिला आईपीएल में गुजरात जायंट्स के लिए खेलेंगी

September 12, 2023

कश्मीर की रूबिया महिला आईपीएल में गुजरात जायंट्स के लिए खेलेंगी

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर की 29 वर्षीय आलराउंडर महिला क्रिकेटर एवं रूबिया सैयद को आगामी महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए गुजरात जायंट्स टीम ने चुना है। जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के बुदासगाम गांव निवासी रुबिया क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चुनी जाने वाली दूसरी कश्मीरी महिला है। इससे पहले दाएं हाथ की बल्लेबाज जसिया अख्तर कश्मीर की पहली महिला क्रिकेटर थीं, जिन्होंने आईपीएल टीम के लिए भी खेला था।

राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने की आकांक्षी रूबिया ने कहा, ‘‘मैं आईपीएल से बुलावे के लिए बहुत खुश हूं, मैं गुजरात जॉइंट्स में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं खुद को भारत की एकादश में देखना चाहती हूं ताकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलकर अपनी क्षमता दिखा सकूं और देश और अपने राज्य जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन कर सकूं।’’

उन्होंने कहा , ‘‘ एक मुकाम हासिल करने के लिए हर किसी को कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। मेरे शिक्षकों ने मुझे यहाँ तक पहुँचने में कड़ी मेहनत की है।’’ उन्होंने बताया कि जब स्कूल में राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो रहे थे तो उनके शिक्षकों ने उनका मार्गदर्शन किया और बाद में कोचों ने उन्हें खेल के तकनीकी और अन्य पहलुओं के बारे में सिखाया।रूबिया 2012 से क्रिकेट खेल रही हैं और पिछले कई वर्षों से जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

उन्होंने बुडासगाम के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और स्कूल के दिनों से ही अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि मैं विश्व स्तर पर क्रिकेट खेलूंगी।’’ रूबिया के पिता गुलाम कादिर शेख एक फल व्यापारी हैं, उन्होंने वित्तीय बाधाओं के बावजूद हमेशा रुबिया का समर्थन किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें