Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री रामलीला कमेटी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, बजरंगबली की जय जयकार से गूंजा ऊना

September 12, 2023

श्री रामलीला कमेटी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, बजरंगबली की जय जयकार से गूंजा ऊना

ऊना (राजीव भनोट): श्री राम लीला कमेटी ऊना द्वारा 11 दिवसीय रामलीला के आयोजन के उपलक्ष्य पर विशाल श्री बजरंगबली जी की शोभा यात्रा झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने पर आयोजित की गई, मुख्यालय पर श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा गत 57 वर्ष से लगातार विशाल भव्य रामलीला का आयोजन दिन व रात को किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगा। उसी के उपलक्ष पर झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई और श्री हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।पूरा शहर शोभायात्रा में श्री सिया राम जी ,बजरंगबली जी ,भोलेनाथ जी व राधा कृष्ण जी के जयकारों से गुज उठा। इस शोभा यात्रा में बजरंगबली की जय जयकार से उत्साह पूर्वक हुई। श्री रामलीला कमेटी द्वारा 18 से अधिक झांकियों व बैंड पार्टियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, नाचते ,गाते कीर्तन करते श्रद्धालु पूरे शहर का चक्कर लगाते हुए रामलीला मैदान में पहुंचे। शोभायात्रा सराय सुधरे से शुरू हुई ,मुख्य बाजार के चौक पर शोभा यात्रा का शुभारंभ विधिवत रूप से कन्या के कर कमल से करवाया गया । शोभायात्रा में चेयरमैन श्री रामलीला कमेटी ऊना प्रिंस राजपूत, अध्यक्ष अविनाश कपिला, सलाहकार हरिओम गुप्ता, महामंत्री डॉक्टर सुभाष शर्मा ,अश्विनी जेतिक, दिनेश गुप्ता,सुरिन्द्र ठाकुर, ठाकुर ,राजीव भनोट ,बलविंदर गोल्डी ,राजकुमार पठानिया ,पवन कालिया,शिव आँगरा,प्रदीप चड्डा, ओंकार कपिला,गणेश सांभर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शहर में स्थान स्थान पर शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई ।श्री रामलीला कमेटी द्वारा निकाले जाने वाली इस श्री बजरंगबली जी की शोभायात्रा को लेकर विशेष श्रद्धा शहरवासिओं में रहती है ,इसके चलते हजारों की संख्या में लोग ,घरों दुकानों से बाहर निकलकर शोभायात्रा को देखने उमड़े। शोभायात्रा में रामायण की चौपाइयां लगातार चलती रही, वहीं हनुमान जी आकर्षक रूप में शोभायात्रा का नेतृत्व करते रहे, साथ में झंडा पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए निकला, कपूरथला से राघव एंड पार्टी ने भगवान महादेव की झांकी दिखाई, रघुवंशी झंडा लेकर घोड़ियां आकर्षक रूप से आगे चलती रही, गणपति जी रथ पर आकर्षक मुद्रा में रहे, बैंड पार्टियां आकर्षक धुनों के साथ शोभायात्रा के आकर्षण को बढ़ाती रही। इसी के साथ कीर्तन मंडली बाबा रूद्रानंद, जय हनुमान दुर्गा मंडली ,रात्रि देवी भजन मंडली की महिलाएं कीर्तन करती रही ।मनी होशियारपुर विशेष आकर्षण हनुमान जी के रूप में रहे ,राधा कृष्ण व माता की झांकियां आकर्षण रही। ओम आर्ट ग्रुप द्वारा नदी पर बैठे भगवान महादेव जी झांकी दिखाई गई ,काली व शिव खप्पर तांडव नृत्य सब ने पसंद किया ।हनुमान जी व शिव बाहुबली रूप में पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए निकले श्री रामलीला मैदान ऊना लवली एंड पार्टी के गायक संजीव लवली व अक्षित श्री सियाराम , बजरंगबली जी के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया ।श्री अविनाश कपिला ने शोभायात्रा में सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक 11 दिन तक दिन व रात की शोभा की श्री रामलीला का आयोजन होगा। जिसमें समस्त शहर वासियों का सहयोग रहता है ।उन्होंने कहा कि वृंदावन से विशेष रूप से कलाकार श्री रामलीला का मंचन श्री रामचरितमानस के अनुसार करेंगे। वहीं इस अवसर पर विजय पूरी, मास्टर चमन लाल चौधरी, डॉक्टर कमल किशोर, मदन लाल शर्मा, हरविंदर मक्कड़ राजा, अनिल कपिला, शिव मैहन,ललित सामा, मनीष सांभर ,राजन पूरी, हरिओम बैहल, दीपांकर पंकज कालिया,राकेश मैहन, अश्विनी आचार्य ,गोपाल कृष्ण, कार्तिक शर्मा, डॉक्टर अनुराग ,आशु पुरी, प्राणनाथ, तिलक मेहरा, राजेश धारी, मनमोहन ठाकुर सहित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

\

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें