Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 चीन-मध्य एशिया मानवाधिकार विकास मंच पेइचिंग में उद्घाटित

September 13, 2023

2023 चीन-मध्य एशिया मानवाधिकार विकास मंच पेइचिंग में उद्घाटित

 

12 सितंबर को वर्ष 2023 चीन-मध्य एशिया मानवाधिकार विकास मंच पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इस बार मंच की थीम“बेल्ट एन्ड रोड का संयुक्त निर्माण करें और मानवाधिकार का विकास करें”है। मंच में उपस्थित विशेषज्ञों ने मानवाधिकार के विकास व प्रगति और युवाओं की जिम्मेदारी आदि मुद्दों पर सुझाव पेश किये, और मानवाधिकार सभ्यता के विकास को बढ़ावा देने में अपना योगदान दिया।

समान विकास के अवसर प्राप्त करना, विकास के फल साझा करना और विकास के पूर्ण अधिकार पूरा करना मानव समाज की निरंतर खोज है। एशियाई आपसी समन्वय और विश्वास-निर्माण कदमों पर सम्मेलन के महासचिव कैरात सारेबाई ने उद्घाटन समारोह में कहा कि जीत-जीत सहयोग और एक परस्पर जुड़ी दुनिया के निर्माण के मार्गदर्शक सिद्धांत का पालन करते हुए, हमें युवा लोगों की आवाज़ और दृष्टिकोण को शामिल करना चाहिए।

चाइना इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप के निदेशक डूजान युआन के विचार में युवा लोग न केवल चीन-मध्य एशिया संबंधों के गवाह और लाभार्थी हैं, बल्कि निर्माता और प्रसारक भी हैं। उन्हें आशा है कि विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले युवा पूरी तरह से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकेंगे,आपसी सीख के माध्यम से समझ बढ़ा सकेंगे, दोस्ती हासिल कर सकेंगे और एक साथ बढ़ सकेंगे, और “चीन-मध्य एशिया साझे भाग्य वाले समुदाय” के निर्माण के लिए एक नया अध्याय लिख सकेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें